शहीदों की यशभूमि आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम का संदेश देगी – उप मुख्यमंत्री

नैकहाई शौर्य स्मारक के पुनरूद्धार व सौन्दर्यीकरण के कार्य एक वर्ष में पूर्ण होंगे उप मुख्यमंत्री ने नैकहाई शौर्य स्मारक में निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि शहीदों की यशभूमि आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम का संदेश देगी। यह भूमि आने वाली पीढ़ी को अमर बलिदानियों … Read more

सेमिनार के माध्यम से बच्चों को अपडेट व अपग्रेड होने के अवसर मिलेंगे – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल्‍ ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता – अवसर एवं चुनौतियाँ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार बच्चों को अपडेट व अपग्रेड होने के अवसर उपलब्ध कराएगी। सेमिनार में सीखी गई बातों से छात्र भविष्य में आने वाली चुनौतियों का कुशलतापूर्वक मुकाबला कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में … Read more

आईएमआर, एमएमआर में सुधार के लिये फोकस्ड एप्रोच से करें कार्य – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सरकार प्रदेश के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति, अधोसंरचनात्मक विकास कार्य, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य … Read more

एम्स भोपाल : मानवीय दृष्टिकोण, भावनात्मक सहयोग उपचार को करता है आसान : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है। चिकित्सकीय संस्थानों का उन्नयन किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता … Read more

मनकामेश्वर मंदिर के पुर्नरूद्धार कार्य को शीघ्र पूरा करें – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जन सहयोग से किये जा रहे मनकामेश्वर भगवान के मंदिर का पुर्नरूद्वार कार्य आगामी दो माह में पूरा करायें। उन्होंने मंदिर परिसर को व्यवस्थित व सौन्दर्यीकृत किये जाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने भगवान मनकामेश्वर की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना … Read more

नशामुक्ति तथा यातायात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें – उप मुख्यमंत्री

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा संभाग के सभी जिलों में पिछले 6 महीने में नशीले पदार्थों के विरूद्ध अच्छा अभियान चलाया गया। इस अभियान को लगातार जारी रखें। नशीले पदार्थों की बिक्री के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के साथ-साथ नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान भी … Read more

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल जिला स्तरीय कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना का केन्द्र स्तरीय कार्यक्रम 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से स्वामित्व योजना के चयनित लाभार्थियों से संवाद करने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पट्टों का वितरण करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री … Read more

मकर संक्रांति पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है। यह दिन सूर्य के उत्तरायण होने और नई ऊर्जा, नई सकारात्मकता तथा उन्नति के शुभ संदेश के साथ आता है। यह त्यौहार हमारे जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और सद्भावना का संचार करता है। उप मुख्यमंत्री श्री … Read more

समय सीमा में नर्सिंग कॉलेज की काउंसलिंग प्रक्रिया करें पूर्ण – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नर्सिंग कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया एवं मान्यता से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित समयसीमा के भीतर समस्त … Read more

तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो, क्षेत्र का विकास हो इसके लिये आवश्यक है कि कार्य गुणवत्ता से और समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इसके लिये अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य कर रहे बिल्डर्स की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री … Read more

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।