तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो, क्षेत्र का विकास हो इसके लिये आवश्यक है कि कार्य गुणवत्ता से और समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इसके लिये अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य कर रहे बिल्डर्स की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तीसरी वेस्टर्न रीजनल मीटिंग का शुभारंभ किया।

उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज हम विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। विश्वस्तरीय अधोसंरचना का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कें टू-लेन से फोर-लेन, फोर-लेन से आठ-लेन की हो रही हैं। एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है, नहरों का वृहद नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना से जल संसाधन के सदुपयोग से समृद्धि की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा आज न इच्छाशक्ति की कमी है, न संसाधनों की। वर्ष-2047 तक हम शीर्ष पर हों इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कांफ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस में शासन से सहयोग के विषयों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।