मप्र में परिसीमन की हलचल: फाइल चली, सरपंच के क्षेत्र, वार्डों का दायरा होगा तय

भोपाल। मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव की हलचल अब तेज हो गई है। लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय के चुनावों से पहले अब पंचायतों का नंबर आ गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने परिसीमन का पूरा प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है। अब बस शासन से मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही पूरे प्रदेश में परिसीमन का काम कायदे से शुरू हो जाएगा।

परिसीमन क्या होता है?
बहुत से लोगों को परिसीमन शब्द भारी लगता है, लेकिन इसका मतलब एकदम सीधा है।

परिसीमन मतलब – सीमा तय करना
गांव में सरपंच का क्षेत्र कहां से कहां तक होगा, एक पंचायत में कितने वार्ड होंगे, एक वार्ड में कौन सा मोहल्ला, कौन सी गली, कितने घर आएंगे – ये सब दोबारा तय किया जाता है। पिछले 5 साल में गांव में बहुत कुछ बदल गया है। कहीं नए घर बन गए, कहीं आबादी बढ़ गई, कहीं नया मोहल्ला बस गया। तो पुराने वार्ड अब बराबर नहीं रहे। कोई वार्ड बहुत बड़ा हो गया, कोई बहुत छोटा। इसलिए चुनाव से पहले वार्डों को फिर से बराबर किया जाता है, ताकि हर वार्ड में लगभग बराबर वोटर हों।

सबसे पहले पंचायतों का परिसीमन क्यों?
सरकार का प्लान साफ है। पहले पंचायतों का काम निपटाया जाएगा, उसके बाद लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय का नंबर आएगा। इसकी वजह ये है कि पंचायत चुनाव सबसे पहले होने हैं। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2027 में 4 अगस्त से पहले पंचायतों के चुनाव कराने ही हैं। इसमें जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत – तीनों के चुनाव शामिल हैं।अगर परिसीमन में देरी हुई तो चुनाव भी लेट हो जाएंगे, इसलिए विभाग ने अभी से फाइल चला दी है।

गांव पर क्या असर पड़ेगा?

  1. वार्ड बदल सकते हैं – हो सकता है तुम्हारा घर पहले वाले वार्ड में ना होकर दूसरे वार्ड में चला जाए।
  2. आरक्षण बदल सकता है – कौन सा वार्ड SC / ST / OBC / महिला के लिए होगा, ये परिसीमन के बाद ही तय होगा।
  3. सरपंची की दावेदारी शुरू – जैसे ही वार्ड तय होंगे, गांव में बैठकें, चाय-पानी तेज हो जाएगा।
  4. वोटर लिस्ट में नाम जरूर चेक करना – नहीं तो वोट कट जाएगा, फिर बोलोगे पता ही नहीं चला!”

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!