रीवा सिटीजन ऐप : नागरिकों को नगर निगम की सेवाओं का घर बैठे मिलेगा लाभ, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित माय रीवा सिटीजन ऐप का रिमोट की बटन दबाकर शुभारंभ किया। यह ऐप नागरिकों की सेवा में एक स्मार्ट पहल है। जिसके माध्यम से रीवा के नागरिक नगर निगम की सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस अवसर पर … Read more

इंडो-यूरोपियन शैली में 6.56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ है अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्राम गृह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा राजनिवास सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित विश्राम गृह का लोकार्पण किया। इंडो-यूरोपियन शैली में पुर्नघनत्वीकरण योजना से 656.45 लाख रूपये की लागत से नवीन विश्राम गृह सभी आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नवनिर्मित विश्राम गृह को लोकार्पित किया। … Read more

रीवा के लिए न्यायालय भवन की सौगात गौरव और खुशी लेकर आई है – उप मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा में भव्य जिला न्यायालय भवन का लोकार्पण किया। इस पाँच मंजिला भवन के तीन खण्डों में 40 कोर्ट रूम तथा 750 वकीलों के बैठने की व्यवस्था है। इसकी कुल लागत 96 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि नवीन भवन से रीवा ही नहीं … Read more

बड़ी ख़बर : बिना ई केवाईसी नहीं मिलेगा जून का गल्ला

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य दुकानों से खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को हर माह निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न दिया जा रहा है। शासन द्वारा 15 मई से स्मार्ट खाद्यान्न वितरण व्यवस्था लागू की जा रही है। इस व्यवस्था का लाभ लेने के लिए प्रत्येक राशन कार्ड में दर्ज हितग्राही का ई … Read more

रीवा हवाई अड्डे पर परेशान हो रहे हैं यात्री एवं उनके परिजन

चाकघाट। संभागीय मुख्यालय रीवा का हवाई अड्डा एक ऐसा हवाई अड्डा है जहां पर यात्रियों एवं वायुयान के संबंध में कोई सूचना समय पर नहीं मिलती। रीवा के हवाई अड्डे का शुभारंभ बड़े ही उत्साह के साथ किया गया था। इसके लिए रीवा के विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय राजेन्द शुक्ला जी ने अथक … Read more

सभी किसानों की फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनाएं – कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिले के सभी किसानों की फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनाएं। जिले में अब तक एक लाख 51 हजार 72 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई है। शेष किसानों की भी फार्मर आईडी शीघ्र बनवाएं। भारत सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण … Read more

गेंहू उपार्जन के लिए किसान 30 अप्रैल तक ही बुक कर सकते हैं स्लॉट

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। शासन द्वारा गेंहू उपार्जन के लिए 5 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि पंजीकृत किसान 30 अप्रैल … Read more

पानी को सहेजने के लिए गांव-गांव बनाए जा रहे रिचार्ज पिट और खेत तालाब

रीवा और मऊगंज जिलों में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। दोनों जिलों में हैण्डपंपों, ट्यूबवेल तथा कुंओं में रिचार्ज पिट बनाकर बारिश के पानी को धरती में सहेजने का प्रयास किया जा रहा है। … Read more

तीन पंचायत सचिव निलंबित : छ: सचिवों की वेतनवृद्धियाँ रोकी गई

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद मऊगंज में आयोजित समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर छ: सचिवों की एक-एक वेतनवृद्धि रोके जाने का आदेश जारी किया गया है। … Read more

मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना की अनुग्रह राशि का वितरण आज

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना की अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से 30 अप्रैल को वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लाइव प्रसारित किया जाएगा। श्रम पदाधिकारी प्रिया अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा जिले के शहरी व ग्रामीण निकायों के 520 हितग्राहियों को अनुग्रह राशि प्राप्त होगी। जिसमें … Read more

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।