स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और … Read more

ग्रामीण चिकित्सकीय सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण कर फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, … Read more

उप मुख्यमंत्री आज करेंगे राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

रीवा में 68वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 19 से 23 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 19 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित समारोह में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उमावि मार्तण्ड क्रमांक एक और तीन के मैदान में किया जा रहा है। … Read more

आंखों की सुरक्षा के लिये स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना है ज़रूरी : उप मुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विश्व दृष्टि दिवस पर कहा है कि आंखों की सुरक्षा केवल बाहरी कारकों से नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली से भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और अपने बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन दें। भोजन में हरी पत्तेदार … Read more

उप मुख्यमंत्री ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बोदाबाग रोड में मिलिट्री कैंटीन से लेकर नीम चौराहे तक श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री … Read more

मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराएं- उप मुख्यमंत्री

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा-शहडोल और उमरिया से शहडोल निर्माणाधीन मार्ग में गतिरोध उत्पन्न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि उमरिया से शहडोल मार्ग और रीवा से शहडोल मार्ग के निर्माण में जो भी गतिरोध उत्पन्न हो रहा है उसे दूर करें और दोनों मार्गों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। उप मुख्यमंत्री ने सड़कों के निर्माण कार्यों से जुडे अधिकारियों और निर्माण एजेन्सियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह आपस में समन्वय स्थापित कर दोनो सड़कों का निर्माण अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अधिकारियेां और निर्माण एजेन्सियों को निर्देश दिए हैं कि रीवा से शहडोल और उमरिया से शहडोल मार्ग का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कराएं। उन्होनें कहा कि जनमानस को इन दोनों मार्गों के निर्माण में गतिरोध के कराण कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा लोंगो को परिवहन के लिए अच्छी सड़कों का लाभ मिलना चाहिए इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य करना सुनिश्चित कराएं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने यह निर्देश आज कलेक्टर कार्यालय शहडोल में आयोजित जिला कार्य समिति के बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहडोल मेडिकल कालेज एवं जिला चिकित्सालय शहडोल से मरीजों को बहेतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होना चाहिए। उप मंख्यमंत्री ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय शहडोल में मरीजों की बुनियादी सुविधाओं के लिए अगर आवश्यक हो तो जिला चिकित्सालय शहडोल में 500 बेड की सुविधा के लिए शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्डम भवन को डिस्मेंटल कर पोस्टमार्डम भवन के लिए नवीन प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज शहडोल द्वारा मरीजो को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में डीन मेडिकल कालेज से विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा डीन मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज शहडोल में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कालेज शहडोल के माध्यम से मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना चाहिए इसकी व्यवस्थ्या की जाए। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक पेयजल उपलब्ध कराना है उन्होनें कहा कि इस योजना का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सड़को की निर्माण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों तक पहुचने वाले पहुच मार्गों की सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुने और प्राथमिकता के साथ उन समस्याओं का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में आधे-अधूरे कार्याें की सूची बनाकर आधे-अधूरे कार्याें को शीघ्र पूर्ण कराए तथा जनप्रतिनिधियों से लोकार्पण कराए।
बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवर्षा के कारण हुए नुकसान का सर्वें कराएं तथा मुआवजे की राशि समय में लोगों को मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहडोल नगर में सीवरेज कार्य अधूरा होने के कारण लोगोें को काफी समस्याएं होती है। उन्होंने कहा कि सीवरेज के कार्य को गुणवत्तायुक्त पूर्ण कराएं। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सीएम राइज स्कूल के कार्याें की भी समीक्षा की तथा समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, विधायक जैतपुर एवं पूर्व मंत्री श्री जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, कमिश्नर शहडोल संभाग श्री श्रीमन शुक्ल, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग शर्मा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, डीन मेडिकल कॉलेज श्री रामटेके, सदस्य योजना समिति श्री कमलप्रताप सिंह, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।

उप मुख्यमंत्री ने जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सुबह 10 बजे ईको पार्क स्थित कुंदेश्वर श्री मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर परंपरागत रूप से शिव अर्चन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान लक्ष्मीनारायाण एवं हनुमान जी की … Read more

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को तिरंगा एवं सोविनियर भेंट किया गया

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल को हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग द्वारा राम जन्म भूमि पर जारी सोविनियर तथा केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री द्वारा जारी पत्र के साथ तिरंगा भेंट किया गया। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में मरीज़ों की सुविधा को दी जाये प्राथमिकता : उप-मुख्यमंत्री

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार कार्य की योजना में मरीज़ों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाये। चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज के निर्माण की योजना में यह ध्यान रखा जाये कि अंतःसंबद्ध वार्ड और सुविधाएँ जिनमें मूवमेंट अधिक हैं, वे सहज संपर्क में हों तथा सुलभ आवागमन के पर्याप्त प्रावधान … Read more

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाएँ – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज राजकपूर ऑडिटोरियम से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। श्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाएं। … Read more

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।