स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली : उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, यह पर्व पूरे देश में खुशियों और उल्लास से भर गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह पर्व हमें स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।

गोवर्धन पूजा पर एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल द्वारा जारी आदेशनुसार निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत एक नवम्बर 2024 शुक्रवार को गोवर्धन पूजा एवं 3 नवम्बर 2024 रविवार को भाईदूज के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now