हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाएँ – उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल आज राजकपूर ऑडिटोरियम से आरंभ हुई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। श्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के जश्न में शामिल हों। उन्होंने आह्वान किया कि लोगों में आजादी का ऐसा नशा चढ़े कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरों में तिरंगा लहराए। तिरंगा यात्रा कालेज चौराहा होकर मानस भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउण्ड में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ सारैभ सोनवणे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व आम नागरिकों ने भाग लिया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now