धान खरीदी में अंतिम दो दिन शेष – अब तक हुई इतने टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। धान खरीदी की अंतिम तिथि 19 जनवरी निर्धारित है। जिले में अब तक 57895 किसानों से 379428 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 828 करोड़ 29 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को उनके बैंक खाते में अब तक 555 करोड़ 76 लाख 91 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी गई धान में से अब तक 341910 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 63531 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है।

त्योंथर तहसील में राजस्व महाअभियान में फौती नामांतरण के 778 प्रकरण दर्ज

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now