भू-अर्जन शाखा में कार्यरत लापरवाह लिपिक को किया गया निलंबित

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान भू अर्जन शाखा में कार्यरत लिपिक श्री रामसागर शुक्ला के कार्यों में लापरवाही परिलक्षित हुई। श्री शुक्ला द्वारा कार्यालयीन समय में अपने कार्य स्थल में उपस्थित न रहने तथा सौंपे गए कार्य को समय सीमा में संपन्न न करने के कारण उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्रीमती पाल के निर्देशों के अनुसार श्री शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री शुक्ला को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Also Read : चारों संगठन प्रदेश की 84,000 आशाओं की मांगों का निराकरण के लिये

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now