जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 996843 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 20 मई तक 21548 किसानों से 996843 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 239 करोड़ 24 लाख 23 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 881153 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 156 करोड़ 31 लाख 87 हजार 513 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 26173 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि शासन द्वारा बढ़ा दी गई है। अब निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 31 मई तक गेंहू की खरीद की जाएगी।

अवैध बालू उत्खनन एवं ओवरलोड वाहन आखिर किसके संरक्षण में चल रहे हैं धड़ल्ले से

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now