जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई इतने क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 18 मई तक 20510 किसानों से 955310 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 229 करोड़ 27 लाख 24 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 816360 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 148 करोड़ 51 लाख 770 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 25785 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि शासन द्वारा बढ़ा दी गई है। अब निर्धारित खरीदी केन्द्रों में 31 मई तक गेंहू की खरीद की जाएगी।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

क्या फिर शुरू होंगे चाकघाट में जुआ के अड्डे – वरिष्ठ पत्रकार रामलखन गुप्त

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now