बड़ी खबर : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार की देर रात एम्स नई दिल्ली में निधन हो गया है। सुशील मोदी जी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका इलाज चल रहा था। यहीं इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हल ही में लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी इस बीमारी की जानकारी आम की थी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह पटना स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर लाया जायेगा। सुशील मोदी के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है तो वहीँ भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

बड़ी खबर : थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे अचानक बैंक, जानिए वजह

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now