जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 728357 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 12 मई तक 15096 किसानों से 728357 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 174 करोड़ 80 लाख 57 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा है। असमय वर्षा से कुछ खरीदी केन्द्रों में उपार्जन कार्य प्रभावित हुआ है। उपार्जित गेंहू के तत्काल भण्डारण की व्यवस्था की जा रही है अब तक खरीदे गये गेंहू में से 596985 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 90 करोड़ 77 लाख 4 हजार 381 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 20909 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में सहकारी समितियों के मध्याम से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

अपराधों की संख्या बढ़ी तो घट गई त्यौंथर में कानून के रखवालों की संख्या, जनप्रतिनिधि कर रहे अपराध मुक्ति का दावा

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now