ऑपरेशन ज़िंदगी : NDRF और SDERF टीम के लगभग 100 सदस्य ‘मयंक’ को बचाने चला रहे रेस्क्यू ऑपरेशन

रीवा में खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय ‘मयंक’ को बचाने के लिए बचाव अभियान ऑपरेशन ज़िंदगी अभी भी जारी है। SP विवेक सिंह ने कहा- अभी NDRF की टीम लगातार प्रयास कर रही है। हम जो टनल बना रहे हैं उसको चौड़ा किया जा रहा है और उसकी ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही है ताकि बोर तक सफलतापूर्वक पहुंचा जा सके। NDRF, SDRF और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

त्योंथर 70 विधायक स्थल पर मौजूद
जब से घटना का पता चला है त्योंथर 70 विधायक माननीय सिद्धार्थ तिवारी जी घटना स्थल पर निरंतर मॉनिटरिंग करते देखे जा रहे। कुछ देर पहले ही घटना स्थल से ही मीडिया से रूबरू हुए और चल रहे ऑपरेशन ज़िंदगी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे बीती रात बारिश की वजह से गीली मिट्टी और कीचड़ ने समस्या बढ़ा दी, जिससे कैमरे में कीचड़ लग जाता और साफ़ दिखाई देना बंद हो जाता। बचाव दल लगातार प्रयासरत है। समानांतर सुरंग को और चौड़ा किया जा रहा है।

उन्होंने X पर लिखा, एक सुखद घड़ी के लिए पिछले 30 घंटों से एकटक प्रतीक्षारत… पर्वतवासिनी मैया अब कृपा करो 🙏🏻

एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ की टीम के लगभग 100 सदस्य बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बच्चा 70 फीट की गहराई पर फंसा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now