रीवा जिले के डभौरा में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सभा, मयंक के पास नहीं पहुंचे

मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को शायद भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 29 में से 29 लोकसभा सीट जिताने की जिम्मेदारी दी गई, जिसके लिए आज इनका रीवा दौरा था जहां सीएम ने सभा को सम्बोधित किया। साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमलावर भी हुए। ख़बरों की माने तो कुछ खास लोगों को पार्टी की सदस्य्ता भी दिलाई। मगर इसी रीवा जिले में सीएम की सभा से महज 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर एक 6 साल का मासूम खुले बोरवेल में गिर गया, खुला बोरवेल मतलब प्रशासन की लापरवाही, परंतु इस स्थान तक पहुंचना सीएम ने उचित नहीं समझा। पिछले 24 घंटे से अधिक समय हो गए प्रशासनिक रेस्क्यू के किंतु अब तक उस बच्चे की कोई खबर तक नहीं मिल पाई, और सीएम को चुनावी सभा से फुर्सत नहीं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

सीएम के इंतजार में था जन सैलाब
घटना स्थल पर चल रही चर्चाओं की बात करें तो जनता प्रदेश के मुखिया के आने का इंतजार कर रही थी लेकिन मुखिया जी चुनावी कार्यक्रम के बाद दूसरे कार्यक्रम के लिए निकल गए। माननीय मुखिया जी परिवार को आपके सांत्वना की जरूरत थी, वो भी तब जब आप महज 25 किलोमीटर दूर थे, अगर आप रीवा आए ही न होते तो कुछ और बात थी। हालाँकि इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्या मंत्री को भी याद किया गया और कुछ हादसों में कैसे वो स्वयं पहुंचकर परिवार के साथ – साथ जनता का मनोबल बढ़ाते थे। फिलहाल मासूम मयंक अभी तक बोरवेल के अंदर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now