ऑपरेशन ज़िंदगी : बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय मासूम ‘मयंक’ को बचाने के लिए सुरंग का काम शुरू

बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय मासूम मयंक को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी। जिला प्रशासन और पुलिस टीम के सहयोग से एनडीआरएफ की टीम बोरवेल तक पहुंचने में जुटी। आपको बता दें रीवा ज़िले के त्योंथर तहसील क्षेत्र में बोरवेल में गिरे 6 साल के मयंक आदिवासी को बाहर निकालने का काम शुक्रवार शाम 5 बजे से चल रहा है। रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीन से खुदाई कर चुकी है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया। बोरवेल के पैरलल 60 फीट से अधिक खुदाई के बाद पानी निकल आया था जिसको बाहर निकालने के बाद बचाव दल अब बोरवेल तक पहुँचने के लिए सुरंग बनाना शुरू कर चुका है। अब सब की आँखें सुरंग पर टिकी हुई हैं कि कब मासूम मयंक हमारे बीच होगा।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now