ऑपरेशन ज़िंदगी : 40 से 45 फिट पर फंसा है ‘मयंक’, कलेक्टर ने दी घटनाक्रम की जानकारी

file

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि बच्‍चे को बचाने के प्रयास चल रहे हैं। बोरवेल की गहराई 70 फीट है, अब तक 50 फीट खुदाई की जा चुकी है। कैमरे और एलईडी के माध्यम से जानकारी ली है, उसके अनुसार 45 से 50 फीट की गहराई में बच्चे के फंसे होने की संभावना है। बोरवेल के पास टनल बनाई जा रही है, ताकि बच्‍चे तक आसानी से पहुंचा जा सके।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प ग्रुप Click Here

रीवा में बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को बाहर निकालने का काम शुक्रवार शाम 5 बजे से चल रहा है। 24 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेस्क्यू टीम बोरवेल के पैरेलल 8 जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। फिलहाल बच्चे का कोई मूवमेंट नहीं दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उसके ऊपर मिट्टी आने से वह और गहराई में चला गया। बोरवेल के पैरलल 60 फीट से अधिक खुदाई के बाद पानी निकल आया था जिसको बाहर निकालने के बाद बचाव दल अब बोरवेल तक पहुँचने के लिए सुरंग बनाना शुरू कर चुका है। अब सब की आँखें सुरंग पर टिकी हुई हैं कि कब मासूम मयंक हमारे बीच होगा।

 

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now