ऑपरेशन ज़िंदगी : घटना स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, पैर पकड़ कर रोये ‘मयंक’ के परिजन

घटना स्थल मनिका पहुंचे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला को देखते ही बच्चे के पिता पैर पकड़ कर रोने लगे और अपने बच्चे के लिए गुहार लगाई। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर और बचाव दल से मुलाकात कि और मासूम मयंक का हालचाल जाना। उन्होंने X पर लिखा, रीवा जिले के ग्राम मनिका में बालक मयंक के बोरवेल में गिर जाने का समाचार प्राप्त होने पर अभी कुछ देर पूर्व घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया। मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने हेतु प्रयासरत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से घटना की विस्तृत सूचना प्राप्त की। इस दौरान रीवा कलेक्टर, त्यौंथर विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। मयंक सुरक्षित बाहर निकले यही हम सभी की ईश्वर से प्रार्थना है एवं प्रशासन और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ के जवान इस दिशा में बेहद संवेदनशीलता के साथ कार्यरत हैं।

विंध्य अलर्ट का व्हाट्सप्प चैनल Click Here

मनिका गांव के मासूम मयंक के लिए चलाये जा रहे ऑपरेशन ज़िंदगी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए ट्वीट किया था जिसके कुछ देर बाद ही रीवा जिले के मनिका गांव में मासूम बच्चे को लेकर चलाये जा रहे बचाव कार्य को देखने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला मौके पर पहुँच गए। हालाँकि अभी तक मयंक तक नहीं पहुंचा जा सका है लेकिन बचाव दल हर मुमकिन कोशिश के साथ धीरे – धीरे मयंक के नजदीक पहुँच रहे हैं। परिजनों के साथ – साथ शासन – प्रशासन को उम्मीद है मयंक तक जल्द पहुँच उसका रेस्क्यू कर बाहर ले आएंगे।

 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now