समर्थन मूल्य में 45465 किसानों से अब तक हुई इतने टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 45465 किसानों से 295087 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 644 करोड़ 18 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। खरीदी गई धान में से अब तक 193917 टन का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 58573 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। दो दिनों की बारिश से कुछ खरीदी केन्द्रों में धान भीगी है। उपार्जित धान को पानी से बचाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। 

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now