सहकारी समितियों के चुनाव के लिए रिटर्निंग आफीसर नियुक्त

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल एमबी ओझा ने रीवा जिले में 3 सहकारी समितियों के चुनाव के लिए रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किए हैं। सूर्या बीज उत्पादक सहकारी समिति सुमेदा के लिए डिप्टी ऑडिटर बीएल कनौजिया को रिटर्निंग आफीसर बनाया गया है। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति चकदही के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक मनीष जैन को तथा प्रज्ञा बीज उत्पादक समिति दोहा के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक अनिल गुप्ता को रिटर्निंग आफीसर बनाया गया है। इन सभी रिटर्निंग आफीसरों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समिति के संचालक मण्डल के सदस्यों, पदाधिकारियों तथा अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए प्रारूप का सभी मतदान केन्द्रों में हुआ प्रकाशन

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now