जिले में अब तक 110079 टन धान की खरीद

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए जिले भर में गोदाम स्तर पर बनाए गए निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से धान का उपार्जन किया जा रहा है। धान का उपार्जन सहकारी समितियों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 18248 किसानों से 110079.93 टन धान का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 240 करोड़ 30 लाख 45 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। किसानों को शीघ्र ही उनके बैंक खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा। अब तक उपार्जित धान में से 35361 टन का उठाव करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। अब तक 36334 किसानों ने उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जित धान खरीदी केन्द्रों से मिलिंग के लिए मिलर्स को दी जा रही है। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों से निकटवर्ती धान मिलों की मैपिंग की गई है। शेष बची हुई धान का गोदामों में सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। पंजीकृत किसानों से 19 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी।

सरकारी विद्यालय मिला बंद, शिक्षक हुये ईद के चाँद – दलालों ने कहा सावधान नहीं फंसा दिये जाओगे

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now