रोजगार मेले का आयोजन 24 अगस्त को रीवा में

जिला स्तरीय रोजगार मेला 24 अगस्त को कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जा रहा है। बैठक में रोजगार मूलक सभी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित कर ऋण एवं अनुदान का वितरण किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विभिन्न विभागों की रोजगार मूलक योजनाओं से संबंधित सभी योजनाओं के हितग्राहियों को रोजगार मेले में लाभांवित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को बैंकों में लंबित ऋण प्रकरणों को मंजूर कराकर रोजगार मेले में वितरित करने के निर्देश दिये हैं। रोजगार मेले के आयोजन के संबंध में विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी गयी है। संपूर्ण कार्यक्रम के लिए आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गये उत्तरदायित्व के अनुसार रोजगार मेले में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

विंध्य अलर्ट समाचार के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now