कलेक्टर ने पात्र दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिये

file

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने 18 साल से अधिक आयु के सभी दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने कहा है कि जिले भर में 23 से 25 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी पात्र दिव्यांगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करायें। इसके लिए अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे को स्पर्श पोर्टल में दर्ज सभी दिव्यांगजनों की सूची सभी रिटर्निंग आफीसरों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। रिटर्निंग आफीसर विशेष शिविरों में दिव्यांगों के मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन पत्र भरवाये। इसके लिए विकासखण्डवार कर्मचारी तैनात कर दिये गये हैं। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी इसमें सहायक के रूप में कार्य करते हुए दिव्यांगों के आवेदन पत्र दर्ज करायें। सभी बीएलओ को भी उनके मतदान केन्द्र के दिव्यांगों की सूची उपलब्ध करायी जा रही है। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान पात्र दिव्यांगों के फार्म 6 में आवेदन दर्ज करायें। प्रत्येक वयस्क व्यक्ति को पात्र होने पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराकर मत देने का अधिकार देना अनिवार्य है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now