जनसुनवाई : 124 आवेदन पत्रों में हुई जनसुनवाई

कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे तथा सहायक कलेक्टर सोनाली देव ने 124 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। डिप्टी कलेक्टर आरके सिन्हा तथा डिप्टी कलेक्टर श्रेयश गोखले ने भी आमजनता के आवेदन पत्रों का निराकरण किया। मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आम जनता के आवेदनों का निराकरण करें। जनसुनवाई कार्यक्रम की उच्च स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों का 7 दिनों में निराकरण करके प्रतिवेदन आनलाइन दर्ज करायें। जनसुवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई में त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत रणवीर सिंह ने मानदेय भुगतान के लिए आवेदन दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लंबित मानदेय का भुगतान कराने के निर्देश दिये गये। विमला मिश्रा निवासी ग्राम धौरहरा ने खसरे में सुधार के लिए आवेदन दिया। तहसीलदार मनगवां को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये। यज्ञनारायण त्रिपाठी निवासी नदनीपुर ने स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास निर्माण में बाधा डालने वालों पर कार्यवाही के लिए आवेदन दिया। इस संबंध में एसडीएम सिरमौर को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये गये। रामनिहोर निवासी ग्राम पुरास ने खसरे में सुधार के लिए आवेदन दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने एसडीएम गुढ़ को आवेदन पत्र में कार्यवाही के निर्देश दिये। रामरसीले मिश्रा निवासी ग्राम पैपखार ने बिजली बिल में सुधार के लिए आवेदन दिया। विद्युत मंडल के अधीक्षण यंत्री को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिये गये। विष्णुधर द्विवेदी निवासी ग्राम डीह ने किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए आवेदन दिया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तहसीलदार त्योंथर को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में मनोज चौधरी निवासी रीवा ने मार्तण्ड स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पुन: कार्य का अवसर देने के लिए आवेदन दिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिये। रामबहोर साकेत निवासी ग्राम उमरी ने जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन दिया। एसडीएम हूजूर को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिये गये। आशिमा यादव निवासी ग्राम इटार पहाड़ ने प्रसूति सहायता के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर विकास ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिये। प्रमोद सिंह निवासी गढ़ ने सीमांकन, शिवकुमार तिवारी निवासी बरौ ने नामांतरण, सीमाराम तिवारी निवासी रूपॉली में सीमांकन तथा बृजलाल तिवारी निवासी तेदूआ कोठार ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर विकास ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में मजदूरी भुगतान, प्रधानमंत्री आवास योजना, उपचार सहायता, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदनों पर सुनवाई की गयी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now