जिले में अब तक 434.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में पिछले चार दिनों से अच्छी वर्षा का क्रम जारी है। जिले में 5 अगस्त को 28 मिमी मीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी है। सर्वाधिक 100 मिमी वर्षा मनगवां तहसील में  दर्ज की गयी। अभी भी वर्षा क्रम जारी है। जिले के नदी-नालों तथा तालाबों के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। अच्छी वर्षा से धान की रोपाई में तेजी आई है। जिले में एक जून से अब तक कुल 434.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 495 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 361.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 639 मिलीमीटर, सिरमौर में 370.8 मिलीमीटर, त्योंथर में 160 मिलीमीटर, मऊगंज में 478.6 मिलीमीटर, हनुमना में 352.8 मिलीमीटर, सेमरिया में 385 मिलीमीटर, मनगवां में 658 मिलीमीटर, जवा में 429.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 445 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 286.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।