बड़ी ख़बर : स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण 23 जुलाई को

रीवा शहर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का लोकार्पण 23 जुलाई को शाम 4 बजे प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। नीम चौराहे के समीप आईटीआई के बगल में नवनिर्मित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के लोकार्पण अवसर पर अध्यक्ष के तौर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल, विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी, विधायक मनगवां श्री पंचूलाल प्रजापति, विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, विधायक सेमरिया श्री केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह, वार्ड क्रमांक 9 पार्षद विमला सिंह, कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह होंगे। संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा कार्यपालन यंत्री पीआईयू ने कार्यक्रम में आमजनों से उपस्थिति की अपेक्षा की है। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में 23 जुलाई को शाम 7.30 बजे अखिल भारतीय रीवा गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now