विकास पर्व के दौरान जिले में 427 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण प्रस्तावित

जिले में विकास पर्व के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 255.38 करोड़ रूपये की लागत के 257 कार्यों का भूमिपूजन प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा विधानसभा क्षेत्र में 20.96 करोड़ रुपए के 43 कार्य, मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में 5.27 करोड़ रुपए के 16 कार्य, गुढ़ विधानसभा में 6.44 करोड़ रुपए के 17 कार्य, त्योंथर विधानसभा में 3.21 करोड़ रुपए के 6 कार्यों, सिरमौर विधानसभा में 9.58 करोड़ रुपए के 69 कार्यों, मनगवां विधानसभा में 8.58 करोड़ रुपए के 52 कार्यों, देवतालाब विधानसभा में 7.92 करोड़ रुपए के 20 कार्यों तथा सेमरिया विधानसभा में 193.42 करोड़ रुपए के 34 कार्यों का भूमिपूजन विकास पर्व के दौरान प्रस्तावित है।

जबकि इस दौरान 154.29 करोड़ रुपए की लागत के 170 कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। जिनमें रीवा विधानसभा के 102.91 करोड़ रुपए की लागत के 30 कार्य, मऊगंज विधानसभा में 12.1 करोड़ रुपए के चार कार्य, गुढ़ विधानसभा में 8.12 करोड़ रुपए के 19 कार्य, त्योंथर विधानसभा में 7.96 करोड़ रुपए के 19 कार्यों, सिरमौर विधानसभा में 7.89 करोड़ रुपए के 41 कार्यों, मनगवां विधानसभा में 7.73 करोड़ रुपए के 27 कार्यों, देवतालाब विधानसभा में 4.24 करोड़ रुपए के 8 कार्यों तथा सेमरिया विधानसभा में 3.34 करोड़ रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण विकास पर्व के दौरान किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now