बाल संप्रेक्षण गृह से 8 कैदी फरार, छत के टावर में चढ़कर भागे

रीवा शहर के समान थाना अंतर्गत बाल संप्रेक्षण गृह से 8 कैदी छत के रस्ते फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह बाल अपचारी कैदी छत के टावर पर चढ़ गए और वहां से पीछे की ओर गए। इसके बाद पाइप पकड़कर नीचे उतरे और बाउंड्री वाल फांद कर भाग गए। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक की शिकायत पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा है। समान पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अधीक्षक रमेश कुमार रजक ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह संचालित है। बुधवार की सुबह वारदात हुई है। जब कैदी फरार हुए, तब ड्यूटी का समय चेंज हो रहा था। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि वह कपड़े बदल रहे थे। तभी बाल अपचारी ने मौके को भुनाया है। काफी समय बाद जब वह नहीं दिखे तो अन्य बाल कैदियों ने सूचना दी। नगर सैनिक छत के टावर में गए तो वह खुला मिला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो घटना दिखी। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना के बारे में समान थाने को अवगत कराया है। जानकारी के बाद समान थाने का पुलिस बल पहुंचा है। शिकायत के बाद समान पुलिस ने आसपास के थानों को खबर कर दी है। वहीं दूसरी तरफ बाल अपचारी कैदियों के परिजनों को बता दिया गया है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now