परिवार नियोजन : दो बच्चों में 3 से 5 वर्ष का अन्तर हो – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

आज दिनांक 11.07.2023 को मिशन परिवार नियोजन अभियान के अन्तर्गत जनजागरण हेतु सारथी रथ को डॉ0 बी0 एल0 मिश्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रीवा, डॉ0 संजीव शुक्ला सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक रीवा के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर अभियान का प्राारम्भ किया गया। यह पखवाड़ा 11 जुलाई से 11 अगस्त के बीच विशेष रूप से चलाया जायेगा। जिला अस्पताल रीवा में प्रतिदिन पुरूष व महिला नसबंदी की जाएगी। जिसमें रीवा जिले के समस्त लक्ष्य दम्पत्ति, योग्य दम्पत्ति एक से दो बच्चों की दम्पत्तियों को विशेष सेवायें प्रदान की जायेगी। इसमें विशेष रूप से दो प्रकार की सेवायें प्रदान की जाती है, स्थाई और अस्थाई।

स्थाई परिवार नियोजन साधन के अन्तर्गत महिला नसबंदी एवं पुरूष नसबंदी की सेवायें प्रदान की जायेगी। पुरूष नसबंदी कराने वाले हितग्राहियों को रू 3000 की प्रोत्साहन राशि तथा प्रेरक को 400 रूपये दिया जाता है। महिला नसबंदी के अन्तर्गत हितग्राही को रू 2000 और प्रेरक को 300 सौ रूपये दिया जाता है और अस्थाई साधन के अन्तर्गत पीपीआईयूसीडी, गर्भनिरोधक इंजेक्शन, अंतरा, छाया, माला एन, एमरजेन्सी पिल्स जैसे जन्म अन्तराल करने हेतु सभी सेवायें निःशुल्क प्रदान की जाती है। परिवार नियोजन के द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान पर महत्वपूर्ण भूमिका है। सही समय पर परिवार नियोजन अपनाने से जन्म TFR / IMR / MMR कम करने महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ को सम्मानित किया जावेगा। इसी विशेष लक्ष्य को लेकर आगे बढते हुये स्वास्थ्य विभाग रीवा जिले के अन्तर्गत सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल आफीसर के साथ इस कार्यक्रम सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी0 एल0 मिश्रा द्वारा निर्देशित किया गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now