रीवा संभाग में अब तक 277921 मैट्रिक टन हुई गेंहू की खरीदी

रीवा संभाग के सभी जिलों में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। संभाग में 13 मई तक 328 खरीदी केन्द्रों में 47507 किसानों से 277921 मैट्रिक टन गेंहू की खरीदी की गयी है। खरीदे गये गेंहू के लिए किसानों को 59058 लाख रूपये का भुगतान मंजूर किया गया है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 30486 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में कमिश्नर अनिल सुचारी ने बताया कि संभाग में अब तक 234201 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया गया है। यह कुल खरीदी का 90 प्रतिशत है।

कमिश्नर ने बताया कि रीवा जिले में 13387 किसानों से 64342 टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। इसके लिए किसानों को 13672 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। सतना जिले मे 25960 किसानों से 191128 टन गेंहू की खरीदी की गयी है। इसके लिए किसानों को 40614 लाख रूपये का भुगतान मंजूर किया गया है। सीधी जिले में 3908 किसानों से 10802 टन गेंहू की खरीदी की गयी है इसके लिए 2295 लाख रूपये का भुगतान मंजूर किया गया है। सिंगरौली जिले में 4252 किसानों से 11648 टन गेंहू की खरीदी की गयी है इसके लिए किसानों को 2475 लाख की राशि मंजूर की गयी है। संभाग में अब तक 67816 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। संभाग में 20 मई तक गेंहू की खरीद की जायेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now