डभौरा रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ ठहराओ : हरी झंडी दिखा कामायनी एक्सप्रेस को सिरमौर विधायक ने किया रवाना

डभौरा। रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा में स्थित रेलवे स्टेशन में 3 गाडियों के ठहराव की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। कोरोना काल के दौरान काशी एक्सप्रेस कामायनी एक्सप्रेस बुदेलखंड एक्सप्रेस का ठहराव डभौरा रेलवे स्टेशन में बंद हो गया था। ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद जनार्दन मिश्रा और सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह द्वारा लगातार प्रयास जारी रहा लेकिन आखिरकार रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से बात कर पुनः गाड़ियों के ठहराव के स्वीकृत मिली और सिरमौर विधायक ने डभौरा रेलवे स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं सिरमौर विधायक ने कहा कि इन तीनों गाडियों के ठहराव से पूरे तराई अंचल के लोगो को बहुत बड़ी सुविधा मिल गई है। लोगो को अब प्रयागराज और मुंबई जाने वाले लोगो को बहुत ही बड़ी सुविधा है। वहीं उन्होनें कहा कि आने वाले समय में और कई गाड़ियों के ठहराव का प्रयास किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now