शिवराज सिंह चौहान जैसा झूँठा आदमी मैंने अपने जीवन में नहीं देखा – दिग्विजय सिंह

त्योंथर। आज विधानसभा त्योंथर 70 में राजयसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। दिग्विजय सिंह जी के स्वागत के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कितनी मेहनत की होगी इसका अंदाजा चारो तरफ फैले लोगों के हुजूम से ही लगाया जा सकता है। साथ ही कुछ लोगों द्वारा इस दौरे को राजनितिक बयार में कांग्रेस का अपना जन प्रदर्शन दिखाना भी बताया जा रहा है। हालाँकि मंच में बैठकी को लेकर थोड़ी समस्या थी लेकिन लोगों ने जुगाड़ मार ही लिया। फ़िलहाल इस दौरे में कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ विपक्ष पर ही निशाना साधा है जबकि लोगों द्वारा कयास उम्मीदवारी के लगाए जा रहे थे।

सीएम शिवराज पर साधा निशाना
दिग्विजय सिंह जी ने जनता को सम्बोधित करते हुए पिछले चुनाव के वादों की बात छेड़ी। उनके द्वारा बताया गया कि कैसे पिछले चुनाव में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा त्योंथर कि जनता को 5 – 5 एकड़ जमींन देने का झूंठा वादा किया गया था। सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान जैसा झूंठा आदमी न मैंने अपने जीवन में देखा है न देखुंगा। कहाँ गया वो पांच एकड़ जमींन और उससे बड़ा झूंठा एक और दिल्ली में है जिसने कहा था कि 15 लाख हर घर को दे दूंगा।

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now