सरकारी जमीन पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के रिश्तेदारों का कब्जा, जनता ने शुरू किया विरोध

देवतालाब। विधानसभा देवतालाब के नईगढ़ी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवराजपुर से एक मामला संज्ञान में आया है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीते शनिवार को उप स्वास्थ केंद्र का भूमिपूजन, 100 वर्ष से ज्यादा समय से श्मशान घाट के लिए आरक्षित भूमि पर चोरी-छुपे होना था। लेकिन कुछ युवा समाज सेविओं और ग्रामीणों ने इस अनैतिक भूमि पूजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिसके बाद भूमि पूजन रद्द कर दिया गया। सूत्रों कि माने तो विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम द्वारा भूमि पूजन किया जाना था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत शिवराजपुर में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की रिश्तेदारी है। इस रिश्तेदारी का धौंस जमा गांव कि लगभग 14 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर उनके दामाद एवं अन्य रिश्तेदारों के द्वारा कब्जा किया गया है। सूत्रों कि माने तो इसलिए सरकारी जमींन को छोड़ चोरी – छुपे तक़रीबन 100 वर्षों से श्मशान घाट के लिए आरक्षित भूमि पर उप स्वास्थ केंद्र का भूमिपूजन होना था। इस भूमिपूजन कि भनक जैसे ही युवा समाजसेवी अजीत तिवारी और साथियों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके कारण विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। ग्रामीणों ने इस मामले में जानकारी दी कि श्री गौतम जी को उनके रिश्तेदारों के अनुचित लाभ के चलते हमारे विरोध का सामना करना पड़ा है। अगर इस मामले में न्याय नहीं मिलता तो आगे और भी विरोध देखने को मिलेगा।

एक नज़र
राजनीतिक घरानों से रिश्तों का लाभ तो हमेशा ही विवादों में रहा है फिर चाहे वो वाड्रा केस हो या फिर एनसीआर का। लेकिन श्मशानघाट में एक उप स्वास्थ केंद्र का भूमि पूजन बेहद ही चौंकाने वाली घटना है। वो भी तब जबकि इलाके में सरकारी जमीन उपलब्ध है। हालाँकि लोगों कि माने तो इस मामले में पूरी सांठ – गांठ के साथ सगे संबंधियों के द्वारा हड़पी गई भूमि पर किसी तरह का निर्माण कार्य न हो, इसलिए ऐसा किया गया। फ़िलहाल अब तक इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष कि तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन अचानक से ऐसी खबरों का क्षेत्र में फैलना उनकी लोकप्रियता को नुकसान पहुंचा सकता है।

यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें
फेसबुक से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें

आपके सुझाव या शिकायत या ख़बर का स्वागत है, संपर्क करें – 9294525160

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now