रीवा जिले के जवा थाना पुलिस ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को उसके परिजनों को सौंपने का सराहनीय काम किया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला को ग्राम जनकहाई में भटकते हुए पाया गया था, थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे थाना लाया गया, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त पाई गई और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी लेकिन महिला के पास उसका आधार कार्ड एवं बैक पास बुक जैसे दस्तावेज थे जिसमे महिला का नाम सुशीला बाई लोधी पति नंद किशोर लोधी है जिसका संबंधित थाना दीपना खेड़ी में गुमशुदी की सूचना थी जो पैरा खेड़ी जिला विदिशा मध्य प्रदेश की निवासी हैं जिसके सहयोग से जवा पुलिस ने महिला के बेटे कपिल लोधी से बात करके उसे बुलाया और पहचान कराई,महिला की उम्र लगभग 45 वर्ष है और वह मानसिक विक्षिप्तता के कारण घर से गुम हो गई थी पहचान सुनिश्चित होने के बाद, महिला को उसके बेटे को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस टीम के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही एक सात वर्षीय बच्ची मानवी वर्मा पिता राज नारायण वर्मा जो रायल पैलेस जवा में अपनी मां के साथ निमंत्रण मे आई थी जो वार्ड क्रमांक 01 डभौरा बस्ती की रहने वाली है और अचानक पैलेस से बाहर आ गई और भटकते हुए गढ़ी रोड़ मे रोती हुई घूम रही थी जिसकी सूचना लोगो ने जवा पुलिस को दी तत्काल जवा पुलिस ने बच्ची को उसके माता पिता को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। (रिपोर्ट – अनूप कुमार)
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें



