बड़ी खबर : कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप, सख़्ती के खिलाफ लामबद्ध हुए अधिकारी एवं कर्मचारी

रीवा कलेक्टर की सख़्ती के खिलाफ लामबद्ध हुए अधिकारी एवं कर्मचारी। कलेक्टर पर अधिकारी कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप, पहली बार निर्मित हुई स्थिति। 

रीवा के नवागत कलेक्टर के खिलाफ जिला पंचायत में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया, आरोप है कि कलेक्टर के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है सख़्ती की जा रही है। बीती शाम कलेक्ट्रेट में मीटिंग के दौरान एक महिला बेहोश हो गई इसके बाद अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इसको मुद्दा बना दिया। पहली बार ऐसा देखा जा रहा है जब किसी कलेक्टर के खिलाफ अधिकारी एवं कर्मचारी रीवा में लामबद्ध हो चुके हैं। अधिकारी एवं कर्मचारियों का कहना है कि उनके ऊपर काम का दबाव बनाया जा रहा है उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं  आम जनता कि सुने तो समझ में यह आ रहा है कि या तो इसके पूर्व काम  सरकारी ढर्रे पर चल रहा था जिसमें सभी खुश थे या फिर नवागत कलेक्टर के द्वारा काम का दबाव बनाया जा रहा है। जैसा कि अधिकारी एवं कर्मचारियों का कहना है कि यदि कलेक्टर का दबाव कम नहीं हुआ या रवैया नहीं बदला तो वह अनिश्चित कालीन छुट्टी पर जाएंगे।

रीवा के नवागत कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन का वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now