कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही

सिंगरौली कलेक्टर श्री गौरव बैनल के कड़े निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर के निर्देशन एवं उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली श्री सुरेश जाधव के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ताली, बैढ़न स्थित दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण कर बड़ी कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त टीम द्वारा ‘नवभारत इंटरप्राइजेज’ और ‘एस.के. किचनवेयर’, ताली बैढ़न पर औचक छापा मारा गया। जाँच के दौरान दोनों ही स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के साक्ष्य पाए गए। नवभारत इंटरप्राइजेज से 02 नग सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर, 02 नग खाली सिलेंडर और 02 नग रिफिलर मशीनें बरामद की गईं। तथा एस.के. किचनवेयर: यहाँ से भी 2 नग सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर, 2 नग खाली सिलेंडर और 1 नग रिफिलर जप्त किया गया।जप्त किए गए समस्त सिलेंडरों और रिफिलिंग उपकरणों को सुरक्षा की दृष्टि से नजदीकी गैस एजेंसी ‘अंजली भारत गैस’, बैढ़न के संचालक को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। संबंधित फर्मों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया है। निरीक्षण के दौरान अपर तहसीलदार सिंगरौली श्री अभिषेक यादव, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री शम्मी कुमार पटले सहित राजस्व निरीक्षक और पटवारी उपस्थित रहे।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि घरेलू गैस का अवैध भंडारण, रिफिलिंग और व्यावसायिक उपयोग सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार, आम नागरिकों के हितों की रक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now