भारतीय सेना में अग्निवीर सैनिक के रूप में भर्ती के लिए पात्र युवा एक अप्रैल तक अपना पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं। इस संबंध में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पी. गंगा ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए नोटिफिकेशन सेना की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी में जारी कर दिया गया है। सेना में जान के इच्छुक पात्र युवा इस वेबसाइट में अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन कराने के बाद अग्निवीर सैनिक भर्ती रैली में शामिल होकर अग्निवीर सैनिक बनने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में अन्य जानकारियाँ सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर के फोन नम्बर 7247028996 पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।
Views: 162






