ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के करें प्रयास – कलेक्टर

कलेक्टर कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर ब्लैक स्पॉट हैं। पुलिस, राजस्व, एमपीआरडीसी के अधिकारी और सड़क निर्माण एजेंसी संयुक्त रूप से इनका चिन्हांकन कर इसमें सुधार कार्य कराएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास करें। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार की त्वरित एवं नि:शुल्क व्यवस्था कराएं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राहत के तहत कैशलेस उपचार योजना संचालित है। इस योजना से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डेल लाख रुपए तक का नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए।

सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें

कलेक्टर ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करें। इन पर चालानी और लायसेंस निलंबन की कार्रवाई करें। वाहन चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन भी कराएं। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने के लिए समझाइश दें। वाहन चालकों द्वारा इसक उल्लंघन किए जाने पर कार्रवाई करें। बैठक में कलेक्टर ने स्कूली वाहनों की नियमित निगरानी करने, निर्माण कार्यों के दौरान खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा सड़कों में पड़े पुराने वाहनों को हटाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now