बड़ी उपलब्धि : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल “पेसमेकर प्रत्यारोपण”

विंध्य क्षेत्र के प्रमुख चिकित्सा केंद्र सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ह्मदय रोग विभाग के विशेषज्ञों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। वरिष्ठ ह्मदय रोग विशेषज्ञ  डॉ. सुरेंद्र कुमार तिवारी और उनकी टीम ने एक मरीज के शरीर में दुर्लभ स्थिति होने के बावजूद सफलतापूर्वक पेसमेकर इम्प्लांट कर नया जीवन दिया है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में आए इस चुनौतीपूर्ण प्रकरण में मरीज की जन्मजात शारीरिक बनावट सामान्य से अलग थी। सामान्यतः पेसमेकर की लीड दाईं ओर की नस से डाली जाती है, लेकिन मरीज में ‘लेफ्ट सुपीरियर वेना कावा’ होने के कारण यह प्रक्रिया तकनीकी रूप से अत्यंत जटिल थी। डॉ. तिवारी ने अत्याधुनिक कैथ लैब की मदद से इस जटिल एनाटॉमी को समझते हुए बेहद बारीकी से पेसमेकर प्रत्यारोपित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now