जनसुनवाई : अपर कलेक्टर ने 93 आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई

अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर राजेश कुमार सिन्हा और डिप्टी कलेक्टर सुरभि अग्रवाल ने आमजनता के 93 आवेदन पत्रों में जनसुनवाई की। अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजनता द्वारा दिए गए आवेदन पत्रों में निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जनसुनवाई में गजेन्द्र साकेत निवासी गुढ़ ने निर्धारित स्थल में प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लाभ प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने आवेदन पत्र में एसडीएम गुढ़ को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सियावती साकेत निवासी बोदाबाग ने गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को आवेदन पत्र में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नसीबुननिशा निवासी बिछिया ने स्थाई पट्टे की भूमि पर बने पुस्तैनी मकान को गिराने वालों पर कार्यवाही तथा गृहस्थी का सामान वापस दिलाने तथा अरूण कुमार त्रिपाठी निवासी उर्रहट ने नाली निर्माण कराने लिए आवेदन दिया दिया। अपर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही के लिए नगर निगम की ओर आवेदन पत्रों को प्रेषित किया। राजेन्द्र पटेल निवासी ग्राम संसारपुर ने जमीन का वारिसाना नामांतरण करने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार मनगवां को आवेदन में तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में खाताधारक जगन्नाथ वर्मा निवासी निपनिया ने आवेदन दिया कि बैंक द्वारा उनकी अनुमति के बिना अटल पेंशन योजना की सुविधा चालू कर राशि काट ली है जिसे वापस दिलाया जाए। अपर कलेक्टर ने एलडीएम को आवेदन की जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। बवन प्रसाद खटिक निवासी गाढ़ा ने खसरे के अनुसार नक्शे में बटांक नम्बर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार जवा को आवेदन पत्र में कार्यवाही के निर्देश दिए। विपिन मिश्रा उप सरपंच ग्राम पंचायत उमरी ने ग्राम पंचायत में सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और महिलाओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार की जाँच के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पंचायत रीवा की ओर आवेदन पत्र प्रेषित किया। जनसुनवाई में बीपीएल सूची में नाम जोड़ने, आवासीय पट्टा दिलाने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now