त्योंथर में गौवंशो पर क्रूरता, कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला ने गायों को कराया मुक्त

कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला अपने मामा जी के यहाँ बेदौलिहा से निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बहरैचा के पास से गुजरते समय उन्होंने सड़क किनारे कई गायों/बछड़ों को गिरा हुआ देखा। शाम का समय होने के कारण पहले तो लगा कि गौवंशों की मृत्यु हो गई है लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि सभी गौवंश जीवित थे और किसी निर्दयी व्यक्ति द्वारा हाथ-पैर बाँधकर छोड़ दिया गया था, जिससे वे बुरी तरह तड़प रहे थे ।

इस दर्दनाक दृश्य को देखकर कांग्रेस नेता ने तुरंत आगे बढ़कर एक-एक कर सभी गौवंशों को बंधनमुक्त कराया। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा उनका विरोध भी किया गया लेकिन धर्मेश शुक्ला ने मानवता और गौ-सेवा को सर्वोपरि रखते हुए अपना कार्य जारी रखा।

धर्मेश शुक्ला ने कहा — “मोहन सरकार मंचों पर गौ-सेवा की बड़ी बातें करती है, लेकिन जमीन पर हालत इसके विपरीत हैं। ऐसी स्थिति में सरकार की झूठी गौ-सेवा को क्या नाम दिया जाए?”

स्थानीय लोगों ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए प्रशासन से इस घटनाक्रम पर संज्ञान लेने की माँग की है।

मानवता सर्वोपरि
आज बहरैचा के पास सड़क किनारे हाथ-पैर बाँधकर छोड़ी गई तड़पती गायों को मुक्त कराया। झूठी गौ-सेवा की राजनीति नहीं, ज़मीन पर उतरकर इंसानियत का धर्म निभाना ज़रूरी है।

1 thought on “त्योंथर में गौवंशो पर क्रूरता, कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला ने गायों को कराया मुक्त”

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now