रीवा में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ गया है। यू ट्यूबर मनीष पटेल ने ब्राह्मण समाज की बेटियों और बहनों पर अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसके बाद समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक और सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे ने बताया कि मनीष पटेल पर सिविल लाइन थाना में एफ आई आर दर्ज हो गई है। समाज के लोगों का कहना है कि अब कोई भी आसानी से ब्राह्मण समाज के ऊपर बेतुका बयान देने से पहले सौ बार सोचेगा।
समाज की प्रतिक्रिया
इस दौरान प्रदेश सचिव सतीश चौबे, जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी, शिब्बू करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सिंह बघेल, अनुराग मिश्रा, जय कृष्णा पांडे, विपिन द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, पियूष द्विवेदी, ऋषि द्विवेदी, मोहित चतुर्वेदी, कुलदीप शर्मा, हरीशशुक्ला सहित दो दर्जन से अधिक सवर्ण उपस्थित रहे।



