उप मुख्यमंत्री ने पिछड़ावर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के उन्नयन का प्राकलन एवं प्रस्ताव भेजने के दिये निर्देश

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में संचालित 50 सीटर पिछड़ावर्ग बालक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास को 100 सीटर नया छात्रावास निर्माण करने हेतु प्राकलन तैयार कर प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्ग के छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए 50 सीटर छात्रावास को 100 सीटर कराया जायेगा तथा द्वितीय चरण में जमीन की तलाश कर 100 सीटर छात्रावास का भी निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जब तक नया छात्रावास नहीं बन जाता तब तक किराये के भवन में छात्रावास संचालित कराया जाय।

नवीन सर्किट हाउस में गत रात आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रतहरा में पूर्व के निर्मित 50 सीटर छात्रावास की स्थित ठीक नहीं है इसकी मरम्मत की जगह उसी स्थान पर नवीन छात्रावास का निर्माण कराया जाना आवश्यक होगा। बैठक में आयुक्त रीवा संभाग बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल आयुक्त नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, एसडीएम हुजूर वैशाली जैन उपस्थित रहे। पूर्व सांसद देवराज सिंह, बीपी सिंह, डॉ. आरएन पटेल, प्रो. राजमणि पटेल, शेषमणि पटेल, प्रो. ए.यूं खान, पप्पू कन्नौजिया, इन्द्रमणि सिंह, डॉ. एल.एम. कुशवाहा, राकेश सिंह यादव, महेन्द्र जायसवाल, रामगोपाल विश्वकर्मा, रामकृष्ण ताम्रकार, श्रवण प्रसाद नामदेव, मदन पटेल, रजनीश पटेल, गोविन्द साहू, छोटेलाल रजक, इन्द्रजीत वर्मा, परमजीत सिंह डंग, रामराज पटेल, पुष्पेन्द्र सिंह, बैजू पटेल आदि ने उप मुख्यमंत्री जी को साधुवाद दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now