जल गंगा संवर्धन अभियान से प्राचीन बावड़ी को मिला पुर्नजीवन

जल गंगा संवर्धन अभियान प्राचीन जल स्त्रोतों के पुर्नरूद्धार के लिये वरदान साबित हो रहा है। इस अभियान से ऐतिहासिक व प्राचीन कुओं, बावड़ियों, जलाशयों, छोटे-छोटे सरोबरों आदि के पुर्नरूद्धार के कार्य किये गये। जल को संरक्षित करने में यह अभियान मददगार साबित हुआ।

जिले के खजुहा कला में जनसहयोग एवं जन अभियान परिषद के पर्यावरण वाहिनी संस्था के प्रयासों से प्राचीन बावड़ी को नया जीवन मिला। यह बावड़ी सूखी हुई था तथा इसमें झाड-झंखाड उग आये थे। जल गंगा संवर्धन अभियान में इसकी साफ सफाई हुई और अब वर्षाकाल में इसमें जल संग्रहण हो रहा है। ग्रामवासी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ह्मदय से धन्यवाद देते हुए जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रशंसा कर रहे हैं। वह कहते हैं कि मुख्यमंत्री जी की सोच से यह अभियान संचालित हुआ और जल संरक्षण के कार्य कराये गये।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now