रीजनल इंडस्ट्री स्किल एण्ड इम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव आज

शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 27 जून को मोहन सभागार में रीजनल इंडस्ट्री स्किल एण्ड इम्प्लायमेंट कॉन्कलेव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आरंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रतलाम से वर्चुअली उद्बोधन होगा। प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं तथा उद्यमियों की भागीदारी के लिए कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी यूके तिवारी को प्रभारी बनाया गया है। अग्रणी बैंक प्रबंधक को बैंको से स्वरोजगार योजनाओं के ऋण प्रकरण स्वीकृत कराकर कार्यक्रम में वितरण के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका परियोजना को स्वसहायता समूहों की कार्यक्रम में भागीदारी एवं पाँच हितग्राहियों को हितलाभ वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अन्त्यावसायी सहकारी विकास निगम, जिला प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग, जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण विभाग, सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग, उप संचालक पशुपालन, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप संचालक मछली पालन तथा महाप्रबंधक उद्योग को उनके विभाग की स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को कार्यक्रम में हितलाभ वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। प्राचार्य आईटीआई पीएम विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों तथा परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों के हितलाभ वितरण के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now