विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषकों को दी गई कृषि संबंधी जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत पथरहा नम्बर दो एवं ढेरा में कृषकों को कृषि के संबंध में उन्नत तकनीक सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि, उन्नत बीज, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन के संबंध में कृषकों को जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर एसएडीओ उमेशचन्द्र हतागले, एईओ अरूण इंग्ला व सुरपाल चौहान, आत्मा परियोजना के मनु द्विवेदी एवं सपना पाण्डेय, पशुपालन विभाग के रामबहादुर सिंह एवं बैंक प्रतिनिधि रामरतन मिश्रा ने कृषकों को कृषि व अन्य विभागीय जानकारियों से अवगत कराया।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की उन्नत किस्म, धान रोपाई के यंत्र तथा खाद के संतुलित उपयोग के संबंध में जानकारी दी। किसानों को मिट्टी का परीक्षण कराने एवं मृदा हेल्थ कार्ड के अनुसार फसलों में खाद के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। पशुपालन विभाग की डॉ अम्बेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना तथा पशुओं के टीकाकरण के संबंध में जानकारी दी गई। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी ने किसानों को बीजोपचार, मोटे अनाजों की खेती, दलहन तथा तिलहन फसलों के उन्नत बीज एवं कृषि उपकरणों की जानकारी दी। किसानों को फसलों में खरपतवार नियंत्रण एवं जैविक दवाओं के उपयोग से कीट नियंत्रण के लिए प्रेरित किया गया। किसानों को नरवाई न जलाने और इससे खाद बनाने की सलाह दी गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now