आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुये रीवा पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्री अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती शिवाली चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती रितु उपाध्याय एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती हिमाली पाठक के द्वारा आगामी धार्मिक पर्वों को लेकर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शहर के समस्त थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ रीवा पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च, फ्लैग मार्च पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्ग होते हुये वापस कन्ट्रोल रूम में समापन के दौरान दिशानिर्देश दिये गये । रीवा पुलिस द्वारा लोगो से शांति एवं सौहार्द के साथ आपसी भाई चारे का परिचय देते हुये त्यौहारो को मानने का आग्रह किया गया, साथ ही निर्देशित किया गया कि जूलुश के दौरान किसी भी प्रकार की नारेबाजी या ऐसे कृत्य न करे जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now