सफल होने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

राज्य सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल होने वाले अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गयी है। जिला संयोजक अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि प्रियेश कुमार वर्मा निवासी हन्नाचौर जिला मऊगंज, शिवानंद प्रजापति निवासी बदवार एवं विजय कुमार प्रजापति निवासी ककरहा त्योंथर को प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर 10-10 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गयी है। जबकि विनय कुमार प्रजापति ककरहा को मुख्य परीक्षा में सफल होने पर 30 हजार रूपये तथा ज्ञानेन्द्र प्रसाद साकेत निवासी बन्ना जवाहर सिंह जिला मऊगंज को साक्षात्कार में सफल होने पर 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि मंजूर की गयी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now