रोजगार मेले में 723 युवाओं को प्राथमिक चयन, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर की भागीदारी

युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में संभागीय आई.टी.आई. रीवा में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 1048 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 17 कंपनियों ने 723 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया।

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में टाटा मोटर्स अहमदाबाद गुजरात में 83, एमआरएफ टायर्स गुजरात में 45, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में 92, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा में 29, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इंदौर में 38, शक्ति पंप इंडिया लि. पीथमपुर में 28, में सीआईआई एमसीसी इंदौर में 43, प्रभा बायोप्लान्ट इंश्योरेंस रीवा में 86, बजाज लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 15, एस्क्लेपियस वेलनेस प्रा. लि. रीवा में 11, लावा इंटरनेशनल मोबाइल मेन्यू फैक्चरिंग नोयडा में 44, बंसल टीएमटी प्रा. लि. भोपाल में 24, वेयर हाउस प्रा. लि. फ्लिपकार्ट स्वीगी में 68, याजाकी इंडिया प्रा. लि. अहमदाबाद में 58, इसी प्रकार अपोलो टायर्स प्रा. लि. बड़ोदा गुजरात में 26, हायली प्रा. लि. रंजनगांव पूणे में 8 तथा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा में 25 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, संभागीय आईटीआई रीवा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रीवा के अधिकारियों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now