रीवा जिले में अब तक हुई 1.84 लाख हेक्टेयर में फसलों की बोनी

रीवा जिले की सभी तहसीलों में खरीफ फसल की बोनी का कार्य तेजी से जारी है। खरीफ की मुख्य फसल धान है। किसान धान की रोपाई के लिए अब तक पर्याप्त वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब सभी जिलों में अच्छी बारिश हो गई है इससे धान की रोपाई में तेजी आएगी। जिले में वर्ष 2024 में खरीफ फसल के लिए 3 लाख 64 हजार 160 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से सर्वाधिक क्षेत्र 2 लाख 66 हजार 210 हेक्टेयर धान का है। जिले में अब तक एक लाख 84 हजार 790 हेक्टेयर में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। इसमें से धान का कुल रकबा एक लाख 5 हजार 350 हेक्टेयर है।

इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि हाल ही में अच्छी वर्षा से धान की रोपाई में तेजी आई है। जिले में अब तक 2510 हेक्टेयर में ज्वार, 1020 हेक्टेयर में मक्का, 1250 हेक्टेयर में बाजरा, 4650 हेक्टेयर में कोदौ-कुटकी की बोनी हो चुकी है। दलहनी फसलों में 17280 हेक्टेयर में अरहर, 17450 हेक्टेयर में मूंग, 21360 हेक्टेयर में उड़द की बोनी हो चुकी है। तिलहनी फसलों में 13100 हेक्टेयर में तिल तथा 820 हेक्टेयर में सोयाबीन बोया गया है। पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो गई है। अब किसान भाई धान की रोपाई शीघ्र पूरी करें। खरीफ की फसलों में खरपतवार नियंत्रण तथा कीट नियंत्रण के प्रभावी उपाय करें। धान की रोपाई पूरी होते ही जिले में लक्ष्य के अनुसार क्षेत्राच्छादन पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now